आरा, जून 25 -- आरा, निज प्रतिनिधि। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष एवं राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राम प्रवेश पाठक के निधन पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि प्रो. राम प्रवेश पाठक ने अपने दीर्घ एवं गौरवपूर्ण शैक्षणिक जीवन में राजनीति विज्ञान के अध्ययन-अध्यापन को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने न केवल ज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि असंख्य विद्यार्थियों को वैचारिक दृष्टि, सामाजिक चेतना एवं मानवीय मूल्यों से भी समृद्ध किया। उनका व्यक्तित्व विद्वता, सरलता एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण था।शोक सभ...