भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवासीय कार्यालय में मंगलवार को भी दो विषयों के शिक्षकों का प्रोफेसर पद को लेकर इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू के दौरान सेलेक्शन कमेटी ने जब इतिहास और राजनीति विज्ञान विषय के रीडरों पर सवालों की झड़ी लगाई तो ज्यादातर शिक्षक प्रश्नों का सटीक जवाब नहीं दे सके। इस पर सेलेक्शन कमेटी में शामिल विशेषज्ञों ने प्रोफेसर बनने की चाह रखने वाले रीडरों की खूब खिंचाई की।अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सेलेक्शन कमेटी के विषय विशेषज्ञों ने इंटरव्यू देने पहुंचे कुछ रीडरों से कहा कि पढ़ाई-लिखाई नहीं करते हैं। कुछ रीडरों ने तो कमेटी के सवालों का ठीकठाक भी जवाब नहीं दे सके। यह भी पढ़ें- प्रोफेसर बनने गये शिक्षकों की हुई इंटरव्यू में हुई खिंचाई मंगलवार को कुलपति के आवासीय कार्यालय में सब...