आरा, जनवरी 29 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व पीजी राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष स्व प्रो. महेंद्र सिंह और महिला कॉलेज की मनोविज्ञान प्रोफेसर स्व पुष्पा सिंह के आवास पर तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर मौजूद लोगों और परिवार जनों द्वारा प्रोफेसर दंपती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों ने प्रोफेसर दंपती की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि महेंद्र बाबू एक कुशल वक्ता, अच्छे शिक्षक, छात्र कल्याण अध्यक्ष और दस वर्षों तक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सिंडिकेट के सदस्य रहे। मौके पर उनके छोटे भाई प्रो हीरा सिंह, उनकी द्वितीय पुत्री हर्षिता सिंह एवं विजय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...