देवघर, जून 14 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित प्रोफेसर कॉलोनी से एक बाइक चोरी हो गई है। इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपुवा गांव निवासी अंकित कुमार गुप्ता वर्तमान में बैद्यनाथपुर स्थित बाबा कॉलोनी में रहकर काम करते हैं। उन्होंने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 11 जून की रात करीब 10:50 बजे वह अपने एक मित्र को बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान मित्र को बुलाने के लिए उन्होंने अपनी बाइक प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ए.के. चौधरी के आवास के बाहर खड़ी कर दी और कुछ देर के लिए अंदर चले गए। यह भी पढ़ें- मीटिंग में गए युवक की बाइक चोरी, पीड़ित पहुंचे थाने आवेदन के अनुसार जब वह वापस बा...