धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। बिनोद नगर क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार को पांच घंटे एक फेज बिजली नहीं रही। इससे लोग परेशान रहे। खराबी दोपहर 11 बजे आई, जिसे शाम चार बजे के बाद ठीक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। विभाग के अभियंता का कहना है कि क्षेत्र में फ्यूज उड़ गया था। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...