प्रोफेसर के आवास में जड़ा ताला
गोपालगंज, अप्रैल 16 -- फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के बालेपुर बथुआ बाजार स्थित वित्त रहित बाबा भूतनाथ महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापक राजेश पांडेय के कॉलेज परिसर स्थित आवास में शरारती तत्वों ने ताला जड़ दिया। इस घटना से प्राध्यापक परेशान हो गए। उन्होंने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि यूपी के गोरखपुर निवासी प्राध्यापक छुट्टी में अपने पैतृक गांव गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने अपने आवास के कमरे में ताला जड़ा पाया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला कॉलेज से जुड़ा है, फिर भी पुलिस ताला खुलवाने और जांच की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं डीईओ योगेश कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए डीपीओ माध्यमिक प्रवीण कुमार प्रभात को जांच का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.