रुद्रपुर, मार्च 28 -- पंतनगर। विवि परिसर स्थित फूल बाग सेंटर रोड पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में लेखाकार घायल हो गईं। वह शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से कार्यालय जा रही थीं, तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। लेखाकार प्रिया रावत ने बताया कि कार एक प्रोफेसर चला रहे थे। हादसे में प्रिया रावत को चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद चालक ने मौके से जाने की कोशिश की, हालांकि स्थानीय लोगों के दबाव में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी नंदनसिंह रावत ने कहा मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...