सोनभद्र, नवम्बर 26 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली में प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन-2025 का आयोजन किया गया। इसमें कुल 15 प्रोफेशनल सर्किल टीमों ने भाग लिया। कन्वेंश न में मुख्य अतिथि संदीप नायक, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख के साथ जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन एवं समन्वय बीई विभाग द्वारा, पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई, केमिस्ट्री एवं नगर प्रशासन) के नेतृत्व में हुआ। कन्वेंशन का मुख्य उद्देश्य एनटीपीसी के कार्यकारी वर्ग में नवाचार को प्रोत्साहित करना, नई कार्यप्रणालियों को अपनाकर उत्पादकता में वृद्धि करना, तथा उत्कृष्ट व्यावसायिक प्रथाओं के प्रसार को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में ऐश डाइक मैनेजमेंट विभाग की टीम व्हाइट...