हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस। प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश हत्याकांड में सदर कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कातूस बरामद किए हैं। नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा थाना सहपऊ में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि आरोपियों ने उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मोहल्ला थाना सदर कोतवाली का मकान हडपने की नियत से उसकी हत्या कर दी है। इस मामले में थाना सदर कोतवाली यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी पवन कुमार उर्फ हनुमान पुत्र जानकी प्रसाद निवासी गिजरौली थाना सदर कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...