हाथरस, जून 17 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड दो आरोपियों को मंगलवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बेस बॉल के बैट व लोहे के पाइप बरामद किए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या कर शव सहपऊ क्षेत्र के नाले में फेंक दिया गया था। इस मामले में मृतक की बहन नीतू शर्मा निवासी जीवनी मंडी थाना छत्ता जिला आगरा ने 13 अप्रैल को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना के खुलासे के लिए सदर कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को रिमांड पर लाई पुलिस पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या के मामले में 15 आरोपियों...