प्रोपर्टी डीलर के बेटे का अपहरण के प्रयास में पांच गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। ग्लेरिया मार्केट में प्रॉपर्टी की रंजिश को लेकर युवक का गनप्वाइंट पर अपहरण करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मास्टरमाइंड प्रोपर्टी डीलर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रॉपर्टी डील रद्द होने के चलते पीड़ित के पिता पर दबाव बनाने और रुपये वसूलने की नीयत से अपहरण की साजिश रची। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 सितंबर शाम साढ़े छह बजे प्रोपर्टी डीलर का 25 वर्षीय बेटा ग्लेरिया मार्केट स्थित एक कैफे में आया था। वह कैफे से निकलकर कार में बैठने लगा, तभी घात लगाए बैठे तीन बदमाश उसकी कार में जबरन घुस गए। एक बदमाश अगली सीट पर बैठ गया और दो बदमाश पिछली सीट पर सवार हो गए। अगली सीट पर बैठे आरोपी ने कट्टा न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.