गोपालगंज, जनवरी 2 -- मांझागढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुदासाह के टोला गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक प्रोपर्टी डीलर के घर से पांच लाख रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी सहित कीमती सामान चुरा लिया। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने इस संबंध में मांझागढ़ थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...