हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस, संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर बुधवार को चौकी प्रभारी व बीट सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रॉपर्टी डीलर ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। इसके बावजूद पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मकान के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र रामप्रकाश शर्मा की हत्या कर शव सहपऊ क्षेत्र के गंदे नाले में फेंक दिया गया था। इस मामले में मृतक की बहन नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार निवासी जीवनी मंडी आगरा ने कोतवाली सहपऊ में दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि वेदप्रकाश शर्मा ने पांच दिन पूर्व सदर कोतवली में प्रार्थना पत्र देकर खुद की हत्या की आशंका जता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.