प्रयागराज, अप्रैल 8 -- परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत एवं अगली कक्षाओं में प्रोन्नत (कक्षा एक व आठ को छोड़कर) लगभग तीन लाख छात्र-छात्राओं में से एक लाख का ही सत्यापन प्रेरणा पोर्टल पर हो सका है। बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को प्राथमिकता पर प्रोन्नत छात्र-छात्राओं को प्रेरणा पोर्टल पर अध्यापक स्तर से शत-प्रतिशत सत्यापित कराने के निर्देश दिए हैं। सत्यापित बच्चों के अभिभावकों के खाते में ही डीबीटी से यूनिफार्म वगैरह की धनराशि भेजी जाएगी। नगर क्षेत्र में सबसे कम तकरीबन 10 प्रतिशत विद्यार्थियों का सत्यापन हुआ है। वहीं, सबसे अधिक 55.34 फीसदी सत्यापन फूलपुर में हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...