प्रोन्नति से वंचित रखने पर जताया आक्रोश
दरभंगा, जून 20 -- दरभंगा। टीचर्स क्लब, दरभंगा की बैठक शनिवार को मध्य विद्यालय बंशीदास, लहेरियासराय में हुई। अध्यक्षता क्लब के संयोजक सतीश चंद्र प्रसाद ने की। बैठक में राघवेंद्र शर्मा बनाम राज्य सरकार न्यायादेश में पटना उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में दरभंगा जिले में प्रकाशित प्रोन्नति सूचियों की अद्यतन स्थिति तथा आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- 541 शिक्षकों को मिली प्रोन्नति, धरना स्थगितबैठक की चर्चा शिक्षकों ने कहा कि पटना हाई कोर्ट के न्यायादेश के बावजूद शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा ने कला से जुड़े एचएम को न्यायादेश से संबंधित प्रोन्नति से वंचित रखा है। बीपीएससी की वरीयता सूची को अक्षुण्ण रखने के प्राथमिक शिक्षा निदेशक के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए इस जिले में वरीयता सूची का आनन-फानन में सैकड़ों विसंगतियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.