गया, अप्रैल 12 -- बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक की रविवार को गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी प्रखंडों से आए अध्यक्ष व सचिवों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव रमेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के कालबद्ध प्रोन्नति के लिए पत्र जारी होने के बाद भी आज तक प्रोन्नति नहीं दी गई। इस कारण शिक्षकों में क्षोभ व आक्रोश है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी शिक्षक का काम बिना पैसे के नहीं किया जाता है। इसमें कार्यालय के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक की मिलीभगत है। बैठक में संघ ने निर्णय किया कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिला जाएगा। भ्रष्ट अधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। साथ कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.