छपरा, मई 20 -- वरीयता सूची निर्माण, लंबित सामूहिक प्रोन्नति, प्रोन्नति अनुरूप वेतन भुगतान पर हो शीघ्र निर्णय फोटो:10 अपनी मांगों को लेकर बुधवार को जेपी विवि के गेट पर धरना देते अंगीभूत एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी छपरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय में बुधवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत विभिन्न अंगीभूत एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने सुबह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन तक बैनर और तख्तियों के साथ पैदल मार्च निकाला। यह...