गढ़वा, जुलाई 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के पशुपालन प्रभाग के तत्वावधान में खुरहा-मुंहपका (एफएमडी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राउंड-6 का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। एआई कार्यकर्ता सह टीकाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण अभियान की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। हड़ताल पर बैठे कर्मियों का कहना है कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में कराए गए एफएमडी टीकाकरण और पशुगणना कार्य का प्रोत्साहन राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। भुगतान लंबित रहने से उन्होंने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। कर्मियों की हड़ताल के बाद भवनाथपुर के पशुपालन विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एंबुलेंस कर्मियों एवं पैराग्रेड कर्मियों से टीकाकरण कार्य शुरू कराया है। यह भी पढ़ें- Siwan News पशु चिकित्सकों की भारी कमी से दुधारु पशुओं के इला...