प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज सहिया बहनें बैठी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
बोकारो, जून 24 -- कसमार, प्रतिनिधि। पांच माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज कसमार प्रखंड की सभी सहिया बहनों का कसमार सीएचसी के समक्ष अनिश्चतकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हुआ। इस दौरान सहिया बहनों ने बताया कि दिन रात काम करने के बावजूद उन्हें न तो समय पर मानदेय मिल रहा है, न ही अन्य किसी प्रकार की अतिरिक्त सुविधा।
सहिया बहनों की मांगें सभी सहिया बहनों को जनवरी से लेकर अब तक मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें घर चलाने से लेकर कार्य को सुचारू रूप से करने में परेशानी हो रही है। पिछले दो महीने से कई बार मानदेय की मांग सहिया बहनों ने की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से टालमटोल किया जा रहा है। सभी ने एक स्वर में कहा कि शीघ्र उनकी मांगों व प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं मिला तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सभी सहिया बहनों ने स्वास्थ्य विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.