पटना, जून 23 -- पटना। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 87 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। एससी-एसटी कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत नौ अभ्यर्थियों का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा व दो को बिहार पुलिस सेवा के लिए हुआ है। 70वीं बीपीएससी के लिए विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए Rs.50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई थी। इस सहायता ने अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी करने में मदद मिली। मंगलवार को एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि यह सफलता न केवल अभ्यर्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि म...