प्रोटोकॉल के फेर में फंसी एम्बुलेंस, इलाज के अभाव में बुजुर्ग ने दम तोड़ा
वरिष्ठ संवाददाता, जून 9 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खजनी के बिगही गांव के 75 वर्षीय छेदी वर्मा को दिल का दौरा पड़ा था। एम्बुलेंस उन्हें लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल दौड़ती रही। इस कवायद में करीब दो से ढाई घंटे लग गए। इस दौरान एम्बुलेंस में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है कि अस्पताल भेजने के संबंध में प्रोटोकॉल के चक्कर में एम्बुलेंस घंटों भटकती रही। इससे मरीज को समय से इलाज नहीं मिल सका। करीब 40 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ा। सीएचसी जाकर रेफर कराना पड़ा। देरी के कारण मरीज की जान नहीं बच सकी। इस शिकायत का जवाब स्वास्थ्य विभाग को नहीं सूझ रहा है। वाकया बीते 26 अप्रैल का है। बुजुर्ग के पुत्र आकाश ने बताया कि पिता को सीने में तेज दर्द और सांस फूलने की शिकायत हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.