गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- - उत्तरी भारत वस्त्र अनुसंधान संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले केंद्रीय वस्त्र मंत्री - कहा- कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र होगा टेक्सटाइल- मिल्कवीड फाइबर के लिए विकसित की गई अत्याधुनिक मशीन का अनावरण कियागाजियाबाद, गुलशन भारती। संजय नगर स्थित उत्तरी भारत वस्त्र अनुसंधान संस्थान (निटरा) में बुधवार को सुरक्षात्मक वस्त्रों में नवाचार विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रोटेक्टिव टेक्सटाइल में दुनिया चार प्रतिशत की गति से विकास कर रही है, लेकिन भारत इसमें 10 प्रतिशत की गति से आगे बढ़ रहा। कहा कि आने वाले दिनों में कृषि के बाद टेक्सटाइल क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार के अवसर होंगे।सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्...