नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- बहुत से लोगों का मानना है कि प्रोटीन सिर्फ बॉडी बनाने वाले लोगों के लिए जरूरी है। जबकि ये सिर्फ मसल्स बनाने के लिए नहीं, बल्कि पूरे शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी है। नॉन वेजिटेरियन लोग प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडा और चिकन चीजों को खा लेते हैं लेकिन जो लोग सिर्फ वेजिटेरियन खाना खाते हैं उन्हें समझ नहीं आता की वह प्रोटीन की मात्रा सही रखने के लिए किन चीजों को खाएं। ऐसे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने 5 ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जो वेजिटेरियन लोगों को अपनी डायट में शामिल करनी चाहिए। हालांकि, इन चीजों के साथ ही इस आर्टिकल में जानिए कि आखिर प्रोटीन क्या है और ये शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं।क्या है प्रोटीन और ये क्यों जरूरी है? प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो छोटे-छोटे अमीनो एसिड से ...