प्रोजेक्ट 'नई किरण' के तहत आठ बिखरे परिवारों को कराया एकजुट
औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट 'नई किरण' के तहत मीडिएशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की मौजूदगी में पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई।इस दौरान कुल 35 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 8 परिवारों को आपसी समझौते के बाद दोबारा एक साथ रहने के लिए राजी कराया गया। बताया गया कि ये दंपति आपसी वैचारिक मतभेद के कारण काफी समय से अलग रह रहे थे और परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया था। मीडिएशन टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर उनके बीच के मनमुटाव और कलह को दूर कराया, जिसके बाद वे साथ रहने के लिए तैयार हो गए। समझौते के बाद सभी परिवारों को खुशी-खुशी एक साथ विदा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट 'नई किरण' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.