चाईबासा, अप्रैल 20 -- चाईबासा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा प्रोजेक्ट समावेश का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जिला में लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाता सूची में सभी मतदाताओं को व्यवस्थित एवं सूक्ष्मता पूर्वक शामिल करने के उद्देश्य से जिले के पीवीटीजीएस, पीडब्लूडी, युवा एवं ट्रांसजेंडर मतदाताओं के लिए एक अभिनव पहल है। इसके तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी- पोड़ाहाट-चक्रधरपुर एवं सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी अंचलाधिकारी सदर, गोपनीय प्रभारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्ग मतदाता, मेडलिन बालमुचू(उम्र-80)- मतकमहातु, हेमावती देवी(उम्र-83) एवं एलेजीवेथ होरो(उम्र-84) दोनों तसर फार्म, रामचंद्र हुई(उम्र-82) सेन टोला, राजु साव(उम्र-83) बर...