फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए एनएचएआई द्वारा 'प्रोजेक्ट सक्षम' के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत युवाओं को वेल्डिंग सहित विभिन्न तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा। लखनऊ रोड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ नि:शुल्क भोजन और आवास की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को किसी तरह की परेशानी न हो। एनएचएआई कानपुर के पीडी पंकज यादव के अनुसार, यहां एमआईजी, एमएजी, गैस मेटल आर्क वेल्डिंग, गैस कटिंग, बेसिक कंप्यूटर, मापन, सुरक्षा मानक, बेसिक इलेक्ट्रिकल और मशीन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने पर युवाओं को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें औद्योगिक इकाइयों और ...