धनबाद, मई 5 -- धनबाद। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के सभी विद्यालयों में प्रोजेक्ट रेल के तहत परीक्षा का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। डीसी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परीक्षा कदाचार-मुक्त और सुचारू रूप से संपन्न हो। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ईवीवी में डेटा एंट्री समय पर पूरी की जाए, कॉपियों का मूल्यांकन निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा सभी विद्यार्थियों के अंक विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाएं। इसके साथ ही रेल रजिस्टर को अद्यतन रखना भी अनिवार्य किया गया है। यह भी पढ़ें- मसलिया में 236 विद्यालयों में प्रोजेक्ट रेल परीक्षा आयोजित, 16,548 छात्रों ने लिया भाग प्रोजेक्ट रेल के अंक रजिस्टर में दर्ज करने और नो कॉस्ट-लो कॉस्ट गतिविधियों क...