नई दिल्ली, जुलाई 17 -- तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राज्य में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार को गिराने के लिए और विधायकों को खरीदने की एक बड़ी साजिश रची जा रही है। इस पूरे मामले को प्रोजेक्ट मेघालय का नाम दिया गया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस मामले में चेन्नई पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है और फिलहाल जांच जारी है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हाई-प्रोफाइल मामले में चेन्नई पुलिस ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल 'पुथिया थलैमुरई' के वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार विजयन को हिरासत में लेकर बीते 15 और 16 जुलाई को पूछताछ की। पुलिस ने पत्रकार का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- हीरो थलपति विजय को 'रील्स और शॉ...