प्रोजेक्ट में लगी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डासना में प्रधानमंत्री आवासीय योजना का प्रोजेक्ट चल रहा है। गुरुवार को मुख्य अभियंता ने इन फ्लैट का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। उन्होंने ठेकेदार को नियमानुसार निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। डासना के प्रोजेक्ट में प्राधिकरण 432 फ्लैट तैयार कर रहा है। यह प्रोजेक्ट एक मार्च 2019 को शुरू हुआ था। 14,074 वर्ग मीटर में फैले इस प्रोजेक्ट में फ्लैट का स्ट्रैक्चर बनकर तैयार है। यहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य अभियंता आलोक रंजन गुरुवार को इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने फ्लैट के निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की जांच की। साथ ही तैयार फ्लैट में लगी सामग्री को भी परखा। इस दौरान उन्होंने ठेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.