प्रोजेक्ट प्रवीण से बेटियों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
बागपत, जुलाई 4 -- बागपत। कौशल विकास मिशन के तहत प्रोजेक्ट प्रवीण योजना से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए दो राजकीय विद्यालयों का चयन कर लक्ष्य निर्धारित किया गया। बेटियों को ब्यूटी एवं वैलनेस ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन स्तर से दोनों विद्यालयों में संस्था को नामित किया गया है। शासन स्तर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा का चयन किया गया है। दोनो विद्यालयों में 228 बेटियों का प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कौशल विकास मिशन के प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत दोनों विद्यालयों में ब्यूटी एवं वैलनेस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जहां 140 बेटियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में 88 बेटियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.