जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। रोटरी क्लब का जमशेदपुर वेस्ट द्वारा "प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ ( पीपीएच) के अंतर्गत एक संयुक्त स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र-जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह सामुदायिक स्वास्थ्य पहल पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से संपन्न हुई।शिविर का आयोजन सुपर पेट्रो सर्विस भाटिया बस्ती, कदमा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। इस अवसर पर कुल 102 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र-जांच सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। क्लब द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एनीमिया जांच, युवा कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों का निरंतर संचालन किया जाता रहा है। यह शिविर जनस्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...