प्रोजेक्ट नई किरण में 10 बिखरे परिवारों में हुई सुलह
औरैया, मई 17 -- औरैया, संवाददाता। महिला थाना ककोर में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में 'प्रोजेक्ट नई किरण' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पारिवारिक विवादों से जुड़ी 40 फाइलों पर सुनवाई की गई। इनमें 10 ऐसे परिवार थे, जो आपसी वैचारिक मतभेद और घरेलू कलह के चलते लंबे समय से अलग रह रहे थे तथा परिवार टूटने की स्थिति में पहुंच गया था। महिला थाना पुलिस और काउंसलिंग टीम ने पति-पत्नी को समझाकर उनके बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली काउंसलिंग के बाद 10 दंपती आपसी सहमति से फिर एक साथ रहने को तैयार हो गए। यह भी पढ़ें- एक दूसरे को देखा और गले लगकर चल दिए घर इसके बाद सभी परिवारों को खुशी-खुशी घर भेजा गया। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि 'प्रोजेक्ट नई किरण' के माध्यम से टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.