सराईकेला, जून 10 -- सरायकेला। जिला पुलिस ने खोये मोबाइल की तलाश के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी ने लांच किए प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार को सरायकेला थाना क्षेत्र में गुम हुए सात मोबाइल फोन बरामद कर लिए। चोरी गए मोबाइल तबतक पता नहीं लगा सकते जबतक उसमें कोई नया सिम नहीं डालता। जैसे ही सिम डालने के लिए मोबाइल ऑन होता है वैसे ही लोकेशन का पता चल जाता है। इसी के तहत खोये मोबाइल का पता चल जाता है। इन मोबाइलों को खोजने के लिए दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी मदद ली गई। यह भी पढ़ें- सरायकेला पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 'प्रोजेक्ट डिवाइस' के तहत गुम हुए 7 मोबाइल बरामद, धारकों को सौंपे गए तकनीकी टीम के प्रयासों से खोये मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया गया। सभी सात मोबाइलों को बरामद कर लिया गया। बरामद किए गए मोबाइ...