आदित्यपुर, मई 4 -- गम्हरिया। एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस से गम्हरिया पुलिस को गुम हुए मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली है। थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 5 मोबाइल सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद किये गये। सभी मोबाइल फोन को सत्यापन के बाद वास्तविक धारकों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने रविवार को सभी धारकों को मोबाइल सुपुर्द किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना दें। यह भी पढ़ें- 88 लाख रुपये के बरामद हुए 352 मोबाइल फोन, स्वामियों को लौटाया यह भी पढ़ें- गुम हुए सात मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपा गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...