बोकारो, मई 12 -- बोकारो। प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास से अज्ञात द्वारा विद्यालय के अंदर ग्राउंड का सीसीटीवी उखाड़ कर ले जाया गया। सीसीटीवी के फुटेज देखने से पता चला कि प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास में सीसीटीवी कैमरा की चोरी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा विद्यालय के ऊपर तल्ले से डंडे के द्वारा पहले तोड़ा गया फिर सीसीटीवी में बोरा रख कर ढक दिया गया और उसे उखाड़ लिया गया। यह घटना शाम में लगभग 6 बजे की है। इस घटना की सूचना विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार दास द्वारा सन्हा दर्ज करने का आवेदन थाना प्रभारी चास को दे दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...