बोकारो, अप्रैल 16 -- जिले के सरकारी स्कूलों में 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जल पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जल शक्ति अभियान कैच द रैन की शपथ बच्चों और शिक्षकों के द्वारा गुरूवार को प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास में ली गई l जल शक्ति अभियान कार्यक्रम के संदर्भ में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार दास ने जल संकट के दुष्परिणामों के बारे में विद्यालय के बच्चों को बताते हुए इसके संरक्षण के उपाय बताएं l विद्यालय के शिक्षक शिव शंकर महथा ने विद्यालय के सभी बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ में भाग लेने वालों में विद्यालय के शिक्षक हरिश्चंद्र झा, शिक्षिका रिंकू कुमारी, अनुभा कुमारी, कौसर अंसारी, रोहित कुमार ,अनिका कुमारी इत्यादि शामिल रहे l यह भी पढ़ें- लखीसराय : केंद्रीय विद्यालय में छात्रो...