प्रोजेक्ट कार्य में विलम्ब शुल्क पर नाराजगी
अल्मोड़ा, मई 15 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। प्रोजेक्ट कार्य जमा करने पर लिए जा रहे विलम्ब शुल्क पर नाराजगी जताई। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने बताया कि नौ मई के बाद असाइनमेंट जमा करने पर विलम्ब शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन प्रोजेक्ट कार्य इसमें नहीं आता है। इस पर विलम्ब शुल्क लिया जाना उचित नहीं है। यहां छात्रसंघ उपाध्यक्ष भूपेश सिंह गैड़ा, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बागेश्वर कमलेश गढ़िया रहे। यह भी पढ़ें- छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.