प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के भवन का हुआ जीर्णोद्धार
रांची, मई 19 -- नामकुम, संवाददाता। प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बरगवां के पुराने भवन का जीर्णोद्धार लीडस् संस्था ने अरविन्द मिल के सहयोग से कराया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जीर्णोद्धार किए गए भवन का उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ज्योति कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए लीडस् संस्था और अरविन्द मिल के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविन्द मिल के अधिकारी किशन राव ने कहा कि कमजोर, पिछड़े और अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। वहीं लीडस् निदेशक एके सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में छात्रों की बेहतरी के लिए कोचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि इस प्रकार का प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगा। उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.