लातेहार, मई 24 -- चंदवा प्रतिनिधि। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चकला कोल माइंस को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी अभिनव पहल प्रोजेक्ट आंचल(एकीकृत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। यह भी पढ़ें- प्रेरणादायक हस्तियां सम्मानित होंगीप्रोजेक्ट आंचल के लाभ खनन प्रभावित गांवों में संचालित यह परियोजना गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रोजेक्ट आंचल के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं, जिससे महिलाओं को समय पर चिकित्सा परामर्श और उपचार मिल पा रहा है। इसके ...