मिर्जापुर, जून 19 -- मिर्जापुर,संवाददाता। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत तीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को विद्यालय भवन के जिर्णोद्धार,मरम्मत और पुर्ननिर्माण के लिए के लिए कुल स्वीकृत धनराशि का प्रथम किस्त 31 मार्च को जारी किया गया। धनराशि से निर्माण कार्य तो दूर कार्यदायी संस्था का चयन,टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई। उधर शासन स्तर से प्रथम किस्त की धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र जमा कर दूसरी किस्त की मांग करने का दबाव बना रहा है। इसे लेकर संबंधिति विद्यालय प्रबंधन ही नहीं डीआईओएस की भी पेशान पर बल पड़ गया है।

निर्माण कार्य की स्थिति दरअसल प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत 50 से अधिक पुराने सहायता प्राप्त विद्यद्यालय भवनों के जिर्णोद्धार,मरम्मत और पुर्ननिर्माण के लिए चयनित किया जाता है। इसी योजना के तहत नगर के सिविल लाइन रोड स्थ...