पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण के अंतर्गत रविवार को गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा में सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ जल, स्वच्छ मन थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लेकर श्रमदान किया। मिशन की प्रमुख सद्गुरु सुदीक्षा महाराज के निर्देशन में देशभर के करीब 1500 स्थानों पर नदियों, तालाबों, कुओं और झीलों की सफाई की गई। इसी क्रम में तहसील कलीनगर स्थित गोमती उद्गम स्थल पर फुलहर के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पीलीभीत, पूरनपुर, मटेहना और माधोटांडा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मिशन के अनुयायियों ने कचरा एकत्र कर परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन जोनल इंचार्ज प्रतिपाल सिंह ने किया। सफाई अभियान के बाद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.