नई दिल्ली, मई 12 -- -वर्ष 2022 से बन रहीं दो स्लिप रोड का काम हुआ पूरा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोंडली पुल पर जाम से राहत के लिए दो स्लिप रोड का काम पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की मानें तो निर्माण की परख के बाद दोनों स्लिप रोड को जल्द खोला जा सकता है। इसके खुलने के बाद नोएडा, कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर गांव की ओर से आने वाले वाहनों को बिना रुके गाजीपुर जाने के लिए अलग रास्ता मिल जाएगा। इसी तरह गाजीपुर की ओर से आ रहे लोग बिना रुके कोंडली, मयूर विहार फेज-तीन और दल्लूपुरा की तरफ जा सकेंगे。

कोंडली पुल के पास ट्रैफिक सिग्नल कोंडली पुल के पास ट्रैफिक सिग्नल है। इस पुल पर एक तरफ से नोएडा-गाजीपुर मार्ग, कल्याणपुरी-खिड़ीपुर रोड, चांद सिनेमा रोड जुड़ती है। दूसरी तरफ कोंडली, मयूर विहार फेज-तीन, दल्लूपुरा गांव का रास...