नई दिल्ली, मई 26 -- ::: इसमें फोटो है :: -इससे सराय काले खां से नोएडा जाने वालों को होगी सुविधा यह भी पढ़ें- मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल मुक्त सफर जल्द होगा शुरु -99 प्रतिशत तक इस परियोजना का काम हुआ पूरा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मयूर विहार से सराय काले खां को जोड़ने वाले बारापुला फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके एक लूप को नोएडा लिंक रोड के फ्लाईओवर से मिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे सराय काले खां से आकर नोएडा का सीधा रुख किया जा सकेगा।जून तक बारापुला फ्लाईओवर को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। वर्तमान में इसका 99 प्रतिशत काम हो चुका है। इस पुल के चालू होने पर मयूर विहार से एम्स तक 20 मिनट में पहुंचना आसान हो जाएगा。परियोजना का इतिहास फेज-तीन के तहत बन रहे बारापुला फ्लाईओवर के 3.5 किलोमीटर के इस खंड के काम ...