नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर खंड पर मदनपुर खादर के पास छूटे हुए हिस्से में आगरा कैनाल पर स्टील ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। बिना पिलर के 130 मीटर के स्टील आर्च ब्रिज का काम आधे से अधिक पूरा हो चुका है। अब इस खंड की निर्माण प्रगति 98 प्रतिशत हो चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का दावा है कि ब्रिज के निर्माण की गति तय लक्ष्य अनुरूप है। ऐसे में हर हाल में जून तक नौ किलोमीटर का डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर खंड पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इस पर वाहनों को चलाया जा सकेगा। इस खंड को बनाने की लागत करीब 1836 करोड़ रुपये है। एक्सप्रेसवे का जैतपुर से आगे का हिस्सा चालू है। उसे वाहनों के लिए कुछ वक्त पहले खोला जा चुका है। उससे अभी केवल दक्षिणी दिल्ली के कुछ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.