बेगुसराय, मार्च 1 -- फोटो नंबर: छह, माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में 28 फरवरी को प्रोजेक्टस के साथ बच्चे। बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं वैज्ञानिक सोच के साथ मनाया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक आधारित रचनात्मक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किये। कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने स्मार्ट पार्किंग सिस्टम प्रस्तुत किया। कक्षा 6 की छात्राओं ने स्मार्ट डस्टबिन बनाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा 7 के छात्रों ने ऑटोमैटिक वाटर डिस्पेंसर मॉडल प्रदर्शित किया। कक्षा 1 से 3 के नन्हे विद्यार्थियों ने स्मार्ट ट्रैफिक लाइट के माध्यम से सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया। वहीं, कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने वाई-फाई कंट्रोल कार प्रस्तुत कर वायरलेस तकनीक का आकर्षक प्रदर्शन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.