नई दिल्ली, मई 2 -- Kotak Mahindra Bank Q4 result: प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी चौथी तिमाही के मुनाफे में साल-दर-साल 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और यह 4026.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह ब्लूमबर्ग के 3,663 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा था। साल-दर-साल बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 8.1 प्रतिशत बढ़कर 7876 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 7284 करोड़ रुपये थी। मार्च तिमाही के दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.67 प्रतिशत रहा जबकि एक साल पहले यह 4.97 प्रतिशत और पिछली तिमाही में 4.54 प्रतिशत था। फंड्स की लागत एक साल पहले के 5.09 प्रतिशत से घटकर 4.45 प्रतिशत हो गई। बैलेंस शीट के मोर्चे पर, 31 मार्च, 2026 तक नेट एडवांसेज सालाना...