फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने 16 मार्च को गांव मच्छगर में मां की हत्या करने के एक मामले में आरोपी बेटे ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, भीकम कॉलोनी वासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी सास ओमबती उसके जेठ और जेठानी के साथ गांव मच्छगर में रहती थी। उसकी सास की 16 मार्च 2026 को हत्या कर दी गई थी।पूछताछ में सामने आया कि उसकी मां ओमवती अपने छोटे बेटे अमित को संपत्ति और पैसों देना चाहती थी। जिस विवाद के चलते बेटे ललित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या की थी। वह घटना के बाद से फरार था और रोहतक में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपीको आईएमटीचौक के पास से गिरफ्तार कियाहै।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...