अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक भूखंड की ढाई करोड़ कीमत बता प्लाटिंग के नाम पर निवेश करवा मोटा मुनाफा कमवाने के नाम पर हुई 57 लाख 56 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी और कूटरचना तथा धमकी की धारा में दर्ज हुई है। शिकायत में पीड़ित मूल रूप से गोंडा जनपद के तरबगंज थाना क्षेत्र स्थित धोधेपुर निवासी दिव्यांग संतोष मौर्या पुत्र राम किशोर का कहना है वह नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कालोनी में रहता है और यहीं पर जलपान की दुकान चलाता है। राज किशोर शुक्ला निवासी बड़ी देवकाली,शैलेन्द्र पाठक उर्फ कल्लू,धर्मेन्द्र पाठक उर्फ लल्लू निवासीगण देवकाली,राघवराम शुक्ला निवासी बीकापुर,वेद पाण्डेय उर्फ पप्पू निवा...