देहरादून, जून 19 -- जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी और फिर ईडी-सीबीआई के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के आरोप में राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। अदालत के आदेश पर दिल्ली निवासी महिला समेत दो आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड स्थित हंसमुखी गार्डन एस्टेट निवासी मोहम्मद रिजवान अंसारी ने एसीजेएम तृतीय की अदालत में अपील की। बताया कि वर्ष 2020 में एक परिचित के जरिए उनकी मुलाकात दिल्ली के जामिनानगर, बटला हाउस निवासी गुलनाज और अबुल फजल एन्क्लेव निवासी मोहम्मद अमजद से हुई थी। यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 50 लाख की ठगी, ईडी-सीबीआई का डर दिखा ब्लैकमेल दोनों ने एक प्रॉपर्टी बेचने के झांसे में 50 लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि प्रॉपर्टी की जानकारी फर्जी थी। आरोप ...