आगरा, जनवरी 19 -- स्टार एस्टेट के अंतर्गत प्रॉपर्टी फेयर का आयोजन सोमवार को सिकंदरा क्षेत्र में बाबरपुर रोड पर आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार इस फेयर में 250 से अधिक परिवारों ने भाग लिया। यहां पर आगरा, मथुरा-वृंदावन और यमुना एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। एकेजी ग्रुप द्वारा विकसित अपना आवास, कृष्णा मेट्रो सिटी, राजदरबार स्पेसेस और धानी ऑर्किड जैसे प्रोजेक्ट चर्चा में रहे। आगंतुकों ने विशेषज्ञों की सलाह ली। मौके पर उपलब्ध ऑफर में से चयन किया। आयोजकों ने बताया कि पूछताछ के साथ ही बुकिंग भी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...